Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

परिवार का दावा, घर के बाहर देखा 8 से 10 फीट लंबा और बड़ी आंखों वाला एलियन

September 14, 2023

परिवार का दावा, घर के बाहर देखा 8 से 10 फीट लंबा और बड़ी आंखों वाला एलियन

नई दिल्ली : दुनिया में एलियंस का अस्तित्व है भी या नहीं इसका जवाब वैज्ञानिक आज तक नहीं तलाश पाए हैं। हालांकि कई लोगों का दावा है कि उन्होंने कुछ अजीब चीज़े देखीं हैं जिससे ऐसा लगता है कि एलियंस होते हैं। लास वेगास के एक पर‍िवार ने अजीबोगरीब दावा किया है। परिवार का कहना है कि उन्‍होंने घर के पीछे एलियन को देखा, वह 8 से 10 फीट लंबे थे और उनकी आँखे भी बड़ी बड़ी थी।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पर‍िवार ने इसी साल मई में पुलिस को फोन कर बताया कि उन्‍होंने एलियन को देखा है। इनसाइड एडिशन के साथ एक इंटरव्‍यू में इस पर‍िवार ने कुछ स्‍केच बनाकर भी दिखाया कि वे देखने में कैसे नजर आ रहे थे। पर‍िवार के सबसे छोटे बेटे जोशुआ ने कहा, मुझे विश्वास है कि मैंने कुछ ऐसा देखा जो पृथ्वी से नहीं था। दो विशाल एलियंस एक यूएफओ में घर के पीछे वाली जगह में उतरे। वे पूरी तरह अजनबी लग रहे थे। हम उन्‍हें देखने के लिए जैसे ही बाहर आए तो देखा कि वे बाड़ पर चढ़ रहे हैं। उनकी लंबाई आम इंसानों से ज्‍यादा थी। उनके कान और दांत चमकते एंटीना की तरह नजर आ रहे थे। ऐसा लग रहा था कि जैसे उनके नाक नहीं हों। उनके पैर अजीब से दिख रहे थे। चेहरा और आंखें काफी बड़ी थीं। मैं उसकी तेज़ गहरी सांसें सुन सकता था और उसका पेट हिलता हुआ देख सकता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें