Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी करों नहीं तो नौकरी से निकाल देंगे… कंपनी के अजीब फरमान पर मचा हड़कंप

February 27, 2025

शादी करों नहीं तो नौकरी से निकाल देंगे… कंपनी के अजीब फरमान पर मचा हड़कंप

नेशनल डेस्क : शादी के बारे में हर किसी के विचार अलग-अलग होते हैं। कुछ लोग इसे अपने जीवन का अहम हिस्सा मानते हैं, जबकि कुछ लोग इसे साधारण सी बात समझते हैं। कई लोग सोचते हैं कि जब वे अपने करियर में सफलता प्राप्त कर लेंगे तब वे शादी करेंगे, क्योंकि शादी के बाद जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ जाता है। लेकिन चीन से एक ऐसी अजीबोगरीब खबर आई है, जो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

शादी न करने पर नौकरी का खतरा

आपको बता दें कि चीन के शेडोंग प्रांत स्थित एक कंपनी ने अपने अविवाहित और तलाकशुदा कर्मचारियों को एक हैरान करने वाला फरमान जारी किया है। कंपनी ने इन कर्मचारियों से कहा है कि वे सितंबर 2025 तक शादी कर लें, वरना उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।

अल्टीमेटम के पीछे की वजह

दरअसल, कंपनी ने यह फरमान जारी करते हुए कहा है कि जिन कर्मचारियों की उम्र 28 से 58 वर्ष के बीच है, वे इस साल सितंबर तक शादी करके घर बसाएं। अगर ऐसा नहीं होता है, तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा। इस फैसले के पीछे कंपनी का कहना है कि वे पारंपरिक चीनी परिवार मूल्यों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं और सरकार के अनुरोध का पालन कर रहे हैं।

विवाद और आलोचना

यह कदम पूरी दुनिया में आलोचना का शिकार हो गया। कर्मचारियों और कानूनी विशेषज्ञों ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। कई लोगों ने इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन माना है। बाद में, इस फैसले की आलोचना के बाद कंपनी ने इसे वापस ले लिया और आश्वासन दिया कि अब किसी कर्मचारी को उनकी वैवाहिक स्थिति के आधार पर बर्खास्त नहीं किया जाएगा।

यह मामला इस बात को लेकर गंभीर सवाल उठाता है कि क्या किसी के व्यक्तिगत जीवन के फैसले को नौकरी से जोड़ना उचित है, और यह किस हद तक कानूनी और नैतिक रूप से सही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें