एंटरटेनमेंट डेस्क: कई बार फिल्मी सितारे सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी लोगों के लिए हीरो बन जाते हैं। लाखों लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं और कुछ लोगों के लिए ये सितारे आखिरी सहारा भी साबित होते हैं। ऐसे ही एक मामले में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने एक बार फिर अपनी दरियादिली दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया है।
दरअसल, 15 जनवरी 2026 को मुंबई में बीएमसी चुनाव के लिए वोटिंग हो रही थी। अक्षय कुमार भी इस दिन अपना वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे। वोट डालने के बाद जब वह बाहर निकले तो वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान अक्षय कुमार ने लोगों से वोट करने की अपील भी की। वोटिंग के बाद जब अक्षय कुमार अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी एक छोटी बच्ची उनके पास पहुंची और भावुक होकर उनसे मदद की गुहार लगाने लगी। बच्ची ने बताया कि उसके पिता भारी कर्ज में डूबे हुए हैं और परिवार बेहद मुश्किल हालात से गुजर रहा है।
ये भी पढ़ें: Indian Army Day: बोले पीएम मोदी- भारतीय सेना के जवान निस्वार्थ सेवा-राष्ट्र रक्षा के प्रतीक, ‘हर देशवासी को गर्व’
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची मदद की बात करते हुए अक्षय कुमार के काफी करीब आ जाती है। इस दौरान अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड उसे वहां से हटाने की कोशिश करते हैं और कहते हैं कि अभी नहीं। साथ ही वह बच्ची को ऑफिस आने और संपर्क नंबर लेने की बात भी करते हैं। इसके बाद अक्षय कुमार खुद बच्ची से कहते हैं कि वह उनके बॉडीगार्ड से बात करे। अभिनेता बॉडीगार्ड को बच्ची की पूरी जानकारी लेने के लिए कहते हैं ताकि उसकी मदद की जा सके। वीडियो में यह भी देखा गया कि बच्ची भावुक होकर अक्षय कुमार के पैर छूने लगती है। जाते-जाते भी अक्षय कुमार अपने बॉडीगार्ड को बच्ची की मदद करने की हिदायत देते नजर आते हैं।
View this post on Instagram
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग अक्षय कुमार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें दिल से नेक इंसान बताया। किसी ने कहा कि असली हीरो वही होता है, जो जरूरतमंद की मदद करे। कुछ लोगों ने उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की। एक यूजर ने लिखा कि अगर कोई इंसान किसी की मदद करता है तो वही असली हीरोगिरी है।
ये भी पढ़ें: भारत में Mercedes-Benz की दो नई फ्लैगशिप लग्जरी SUVs लॉन्च, जानें क्या है इसमें खास
मेष: दिन शुभ रहेगा...