Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाओलिन मंदिर में रोबोट सीख रहे हैं कुंग फू, वीडियो देख लोगों के उड़े होश

February 9, 2026

शाओलिन मंदिर में रोबोट सीख रहे हैं कुंग फू, वीडियो देख लोगों के उड़े होश

अजब-गजब: चीन के हेनान प्रांत से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। सदियों से अपनी कठिन साधना और मार्शल आर्ट्स के लिए मशहूर शाओलिन मंदिर अब एक नए रूप में दिखाई दे रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाओलिन के भिक्षु इंसानों के साथ-साथ ह्यूमनॉइड रोबोट्स को भी कुंग फू की ट्रेनिंग दे रहे हैं।

चीनी मीडिया संस्था सीजीटीएन द्वारा साझा किए गए करीब 19 सेकंड के इस वीडियो में आधुनिक तकनीक से बने रोबोट शाओलिन भिक्षुओं के साथ अभ्यास करते नजर आते हैं। ये रोबोट इंसानी छात्रों की तरह ही कठिन पोज और अभ्यास को दोहराते दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि उनके मूवमेंट काफी सटीक और संतुलित हैं। उनकी लचीलापन और तेजी देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें खास तौर पर मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग के लिए तैयार किया गया है।

शाओलिन कुंग फू केवल लड़ाई की कला नहीं मानी जाती, बल्कि यह मानसिक संतुलन, आत्म-अनुशासन और आध्यात्मिक साधना का भी प्रतीक है। ऐसे में जब रोबोट्स को यह कला सिखाते हुए देखा गया, तो सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि यह तकनीक और परंपरा का अनोखा संगम है, जो आने वाले समय में नई संभावनाएं खोल सकता है।

वहीं दूसरी ओर कई लोग इसे चिंताजनक मान रहे हैं। उनका कहना है कि अगर मशीनें इतनी सटीकता के साथ मार्शल आर्ट्स के दांव-पेंच सीख जाएंगी, तो भविष्य में इसके गलत इस्तेमाल की आशंका भी बढ़ सकती है। इस वीडियो ने दुनिया भर में लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि तकनीक की इस तेज रफ्तार दुनिया में पारंपरिक कलाओं का भविष्य किस दिशा में जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें