IITian Baba Abhay Singh Love Story News : प्रयागराज के कुंभ मेले से चर्चा में आए IITian बाबा अभय सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी छाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने खुद अपनी प्रेम कहानी के बारे में विस्तार से बताया, जो काफी दिलचस्प और आध्यात्मिक है।
मोक्ष की तलाश में साधना करने आई थीं प्रीतिका
अभय सिंह ने बताया कि उन्हें उनकी जीवनसंगिनी मिल गई है, जिनके साथ वे पूरी जिंदगी बिताना चाहते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी प्रीतिका को “पार्वती” कहकर संबोधित किया। दोनों की पहली मुलाकात साल 2025 में महाशिवरात्रि के दिन तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक आश्रम में हुई थी। प्रीतिका वहां मोक्ष की तलाश में साधना करने आई थीं। अभय सिंह भी उसी समय आध्यात्मिक रास्ते पर चल रहे थे। दोनों की सोच और रुचियां एक जैसी थीं, जिससे उनके बीच जल्दी ही गहरा जुड़ाव बन गया।
दूसरे दिन ही कर दिया प्रपोज
मुलाकात के अगले ही दिन अभय सिंह ने प्रीतिका को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। शुरुआत में प्रीतिका को लगा कि वह मजाक कर रहे हैं, लेकिन जब अभय सिंह ने अपनी बात को गंभीरता से रखा, तो उन्होंने इस रिश्ते पर विचार किया। इसके बाद दोनों ने लगभग एक साल तक साथ रहकर एक-दूसरे को अच्छी तरह समझा।

सादगी भरी आध्यात्मिक शादी
15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर दोनों ने ऋषिकेश के पास एक मंदिर में बहुत सादगी से शादी की।
- अभय सिंह ने प्रीतिका की मांग में सिंदूर भरा
- शादी में सिर्फ कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए
इसके कुछ दिनों बाद, 19 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली। अभय सिंह के अनुसार, कानूनी दस्तावेजों की जरूरत और भविष्य के कामों के लिए कोर्ट मैरिज जरूरी थी।
परिवार से मुलाकात और नई शुरुआत
शादी के बाद अभय सिंह अपनी पत्नी को लेकर हरियाणा के झज्जर गए, जहां उन्होंने अपने परिवार से मिलवाया। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि अगर उन्हें उनकी “पार्वती” मिल गई, तो वे शादी जरूर करेंगे और अब उनका यह वादा पूरा हो गया। परिवार से मिलने के बाद दोनों दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला चले गए, जहां वे फिलहाल रह रहे हैं।
कौंन है कर्नाटक की प्रीतिका
प्रीतिका कर्नाटक की रहने वाली हैं और पढ़ाई में भी काफी आगे रही हैं। उन्होंने मंगलौर के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बीटेक किया। इसके बाद MIT मणिपाल से एस्ट्रोनॉमी और स्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया। उन्होंने बेंगलुरु के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स में रिसर्च इंटर्नशिप भी की ब्रह्मांड के रहस्यों को समझते-समझते उनका झुकाव आध्यात्म की ओर बढ़ गया। अब वे अभय सिंह के साथ मिलकर आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों में सहयोग कर रही हैं।