जानिए आज 2 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं और इतिहास के बारे में

नई दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1869: महात्मा गांधी का गुजरात के पोरबंदर में जन्म। 1904: भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ। 1929: गांधी जी ने नवजीवन कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया। 1951: श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जन संघ की.

नई दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1869: महात्मा गांधी का गुजरात के पोरबंदर में जन्म।
1904: भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ।
1929: गांधी जी ने नवजीवन कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया।
1951: श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जन संघ की स्थापना की।
1952: भारत में सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरुआत 1952 में हुई।
1961: बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कॉरपोरेशन आॅफ इंडिया का गठन 1961 में हुआ।
1968: मेक्सिको सिटी में ओलंपिक खेल शुरु होने से पहले छात्रों के खूनी आंदोलन के दौरान पुलिस के साथ संघर्ष में 25 लोगों की मौत।
1971: राष्ट्रपति ने बिरला सदन को देश को समर्पित किया।
1982: ईरान की राजधानी तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल।
1985: दहेज निषेधाज्ञा संशोधन कानून अस्तित्व में आया।
1988: मंडपम और पंबन को जोड़ने वाले समुद्र के ऊपर बने उस समय के सबसे बड़े सड़क पुल को यातायात के लिए खोला गया।
1989: तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खुला।
2001: 19 देशों के संगठन नाटो ने अफगानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।
2004: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।
2006: दक्षिण अफ्रीका ने परमाणु ईंधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
2007: उत्तर कोरिया तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।
2012: नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।
2014: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रुप में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की शुरुआत की।

- विज्ञापन -

Latest News