Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऐसा गाँव जहाँ शादी से पहले लिव इन रिलेसन शिप में रहना है जरूरी , जानिए इसके पीछे की वजह

August 18, 2023

ऐसा गाँव जहाँ शादी से पहले लिव इन रिलेसन शिप में रहना है जरूरी , जानिए इसके पीछे की वजह

वर्तमान समय में युवा पीढ़ी लिव इन रिलेशनशिप को प्राथमिकता देती हैं, चाहे ही इस बात को अच्छा नहीं समझा जाता है लेकिन भारत में ही एक ऐसा गाँव हैं जहां पर सदियों से लिव इन रिलेसन शिप की परंपरा चली आ रही है। यहां पर लोग अपनी मर्जी से लिव इन रिलेशन शिप में आ सकते हैं। न सिर्फ रह सकते हैं बल्कि शादी से पहले बच्चा भी पैदा कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इस गाँव के बारे में।

आपको सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगे लेकिन ये परंपरा राजस्थान में 1000 साल से चली आ रही है। ये परंपरा उदयपुर के सिरोही और पाली में रहने वाली गरासिया जनजाति में निभाई जाती है। अगर आप इस परंपरा को करीब से देखेंगे तो आपको इसमें आज के लिव इन रिलेशनशिप की झलक जरूर दिखाई देगी।

इस जनजाति की परंपरा के मुताबिक लड़के और लड़कियां अपनी रजामंदी से लिव इन में रहते हैं और बच्चे पैदा होने के बाद ही शादी के बंधन में बंधते हैं। परंपरा के मुताबिक गरासिया जनजाति में दो दिन का विवाह का खास मेला लगता है। इस मेले में लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और बिना शादी किए एक साथ रहने लगते हैं। इसके साथ ही बच्चे के जन्म के बाद ही अपनी इच्छानुसार शादी करते हैं।

गरासिया जनजाति के लोगों की मान्यता के अनुसार कई साल पहले इस जनजाति के चार भाई कहीं और जाकर रहने लगे। इनमें से तीन ने शादी की और एक लड़का लिव इन में रहने लगा। सिर्फ लिव इन वाले को छोड़कर किसी के बच्चे नहीं हुए तभी से यहां के लोग इस परंपरा का पालन कर रहे हैं। इस परंपरा को ‘दापा प्रथा’ कहा जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें