Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

MP: भांजे की शादी में डांस करते मामा को आया हार्ट अटैक, मातम में बदला खुशी का माहौल

February 19, 2026

MP: भांजे की शादी में डांस करते मामा को आया हार्ट अटैक, मातम में बदला खुशी का माहौल

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ग्राम ओझरा में मंगलवार रात एक शादी समारोह के दौरान दर्दनाक घटना सामने आई। भांजे की शादी में डांस कर रहे मामा की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। खुशियों से भरा माहौल कुछ ही पलों में गम में बदल गया। मृतक की पहचान बड़वानी जिले के ग्राम पिपलुद निवासी घनश्याम यादव के रूप में हुई है। वे अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने ओझरा गांव आए थे।

यह भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा का एकलौता एक्टर…जिसने जीता ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ अवॉर्ड

मेहंदी कार्यक्रम में हुआ हादसा
मंगलवार रात मेहंदी की रस्म चल रही थी। परिवार और रिश्तेदार गीत-संगीत पर नाच-गाना कर रहे थे। इसी दौरान ‘रब से क्या मांगू, जब तू मेरे करीब…’ गाने पर घनश्याम यादव अपनी पत्नी के साथ डांस कर रहे थे।नाचते-नाचते अचानक वे जमीन पर गिर पड़े। शुरुआत में वहां मौजूद लोगों को लगा कि यह डांस स्टेप का हिस्सा है, लेकिन जब वे काफी देर तक नहीं उठे तो परिजनों को शक हुआ।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
परिजन तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि घनश्याम यादव को हार्ट अटैक आया था और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: बदला मौसम का मिजाज… इन 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें IMD की लेटेस्ट अपडेट

शादी की खुशियां मातम में बदलीं
घटना के बाद शादी का पूरा माहौल गमगीन हो गया। परिवार के लोग सदमे में हैं। जिस घर में शादी की तैयारियां और खुशियां थीं, वहां अचानक मातम छा गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अचानक हुई इस दुखद घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या अब कम उम्र के लोगों में भी तेजी से बढ़ रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें