Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज मेरे यार की शादी… हाथों में लगी थी हथकड़ी, फिर भी भांगड़ा करता रहा शख्स, वीडियो वायरल

November 18, 2025

आज मेरे यार की शादी… हाथों में लगी थी हथकड़ी, फिर भी भांगड़ा करता रहा शख्स, वीडियो वायरल

अजब-गजब। सोशल मीडिया आज हर किसी की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। रोज लोग अपनी फुर्सत के कुछ पल अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर स्क्रोलिंग करते हुए बिताते हैं। इसी दौरान उन्हें कई मजेदार, हैरान करने वाले और भावनात्मक वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इन्हीं में से एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जो एक शादी का है। आइए जानते हैं इस वीडियो में ऐसा क्या है जो लोग बार-बार देख रहे हैं।

 

वीडियो में आखिर दिखा क्या
इस वायरल वीडियो में एक शादी समारोह चल रहा है। डीजे पर कई लोग जमकर डांस कर रहे हैं। इसी भीड़ में एक युवक खूब मस्ती में नाचता दिखाई देता है। मगर वीडियो के चर्चा में आने की असली वजह उसका जबरदस्त डांस नहीं है। दरअसल, वह युवक सीधे जेल से शादी में आया है, और यह बात वीडियो में साफ नजर आती है।

 

हाथ में हथकड़ी और साथ में पुलिस वाले
वीडियो में देखा जा सकता है कि उस युवक के हाथ में हथकड़ी लगी हुई है। हथकड़ी का दूसरा छोर एक पुलिसकर्मी पकड़े हुए खड़ा है, जबकि पास में एक और पुलिस वाला भी दिखाई देता है। यानी यह साफ है कि युवक को स्पेशल परमिशन देकर शादी में शामिल होने के लिए लाया गया है—और वह मौका पूरी तरह एन्जॉय कर रहा है।

 

दोस्त की शादी में जेल से डांस करने आया
यह वायरल वीडियो एक्स (Twitter) पर @JrSehgal नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो की शुरुआत में एक लाइन भी नजर आती है- दोस्त की शादी में जेल से डांस करने आया।

 

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया
वीडियो को खबर लिखे जाने तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने लिखा-इसे कोई रोक नहीं सकता। दूसरे ने मज़ाक में लिखा-भांगड़ा अनचेन्ड। तीसरे ने कमेंट किया- “ये अपने बाकी सभी दोस्तों से ज्यादा एंजॉय कर रहा है। कई लोगों ने हंसने वाले इमोज के साथ रिएक्ट किया।

ये भी पढ़ेंः चुनवा हारने के बाद बोले प्रशांत किशोर, ‘मैं बिहार नहीं छोड़ूंगा…भविष्य में जीत हमारी जरूर होगी’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें