Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

OMG! महिला के साथ हुआ बड़ा हादसा, मंगवाया था सलाद पर निकला कुछ और…सच जानकर उड़े होश!

December 1, 2023

OMG! महिला के साथ हुआ बड़ा हादसा, मंगवाया था सलाद पर निकला कुछ और…सच जानकर उड़े होश!

 

एक रेस्टोरेंट में पहुंची महिला के साथ ऐसा हादसा हुआ जो आप सुनेंगे तोआपके भी होश उड़ जायेंगे। घटना अमेरिकी रेस्टोरेंट चेन चॉप्ट में हुई है। जहाँ महिला ने सलाद आर्डर किया तो उसे सलाद में इंसान की कटी हुई ऊंगली मिली। इस घटना के बाद रेस्टोरेंट बुरी तरह फंस गया है। कनेक्टिकट की रहने वाली महिला 7 अप्रैल, 2023 को चॉप्ट के माउंट किस्को स्थान पर पहुंची थी, जहां उसने खाने के लिए सलाद का ऑर्डर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, सलाद खाते समय उसे एहसास हुआ कि “वह एक मानव ऊंगली के एक हिस्से को चबा रही थी जिसे सलाद में मिलाया गया था और इसका एक हिस्सा बना दिया गया था।”जिस वक्त सलाद काटा जा रहा था, तभी एक कर्मचारी की ऊंगली कट गई थी।

कमर्चारी को अस्पताल ले जाया गया था लेकिन कटी हुई ऊंगली को सलाद में से निकाला नहीं गया और मिक्स कर दिया गया। इसके बाद ग्राहकों को खाने के लिए परोस दिया गया। महिला ने कहा कि सलाद खाने के बाद उन्हें सदमा, घबराहट जैसी स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें