Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंटार्कटिका से दोगुना बड़ा हुआ ओजोन का होल, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता

November 23, 2023

अंटार्कटिका से दोगुना बड़ा हुआ ओजोन का होल, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता

 

ओजोन परत के होल का आकार लगातार बढ़ रहा है। इस समस्या ने वैज्ञानिकों को और भी अधिक चिंता में डाल दिया है।क्योंकि, पिछले तीन साल में ये होल पुराने आकार की तुलना में सबसे बड़ा हो गया है। चिंता की बात ये है कि पिछले महीने ही ये सुराख अंटार्कटिका से लगभग दोगुना बड़ा हो गया है।

वैज्ञानिक इसके पीछे की वजह पर्यावरण के साथ खिलवाड़ और जलवायु परिवर्तन कों मान रहे हैं। यानी, इसका आकार लगभग 2.6 करोड़ वर्ग किमी है। ये अधिकांश वसंत ऋतुओं के दौरान होने वाले होल से अधिक बड़ा और गहरा भी है। इसके लिए वैज्ञानिकों ने 2004 से 2022 तक ओजोन परिवर्तन का विश्लेषण किया है। बता दें कि ये रिपोर्ट नेचर कम्युनिकेशंस जनरल में प्रकाशित हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें