Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने पत्नी को लाखों कर्ज लेकर पढ़ाया, नर्स बनते ही पड़ोसी के साथ…

October 5, 2023

पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने पत्नी को लाखों कर्ज लेकर पढ़ाया, नर्स बनते ही पड़ोसी के साथ…

झारखंडः झारखंड के गोड्डा से भी यूपी की चर्चित ज्योति मौर्य प्रकरण से मिलता-जुलता ताजा मामला सामने आया है। एक डिलीवरी बॉय का काम करने वाले पति ने ढाई लाख रुपए कर्ज लेकर पत्नी को नर्सिंग की पढ़ाई कराई लेकिन पत्नी उसे धोखा देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। प्रेमी संग फरार होना का मामला इस समय खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, इस मामले संबंधित पति टिंकू यादव ने नगर थाना में मामला को लेकर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गोड्डा नगर थाना इलाके के कठौन गांव निवासी पीड़ित टिंकू यादव ने बताया कि उसकी शादी शहर के ही बढ़ौना मोहल्ले की रहने वाली प्रिया कुमारी के साथ हुई थी।

बड़ी खबरें पढ़ेंः रेलवे ने शुरू की बीकानेर-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस, पढ़े पूरी खबर

शादी के बाद पत्नी आगे पढ़ना चाहती थी और पढ़ने में तेज भी थी। इस वजह से टिंकू ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद यह सोचकर उसे पढा़या कि आगे भविष्य सुधर जाएगा। पत्नी का दाखिला एक नर्सिंग स्कूल में नर्सिंग कोर्स के लिए करवा दिया। करीब 2.5 लाख रुपए कर्ज लेकर उसकी पढ़ाई पूरी करवाई। शादी के डेढ़ साल बाद पढ़ाई के दौरान ही टिंकू की पत्नी अपने पड़ोसी राउत के प्रेम के जाल में फंस गई। कोर्स पूरा होते ही टिंकू की पत्नी उसे छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। टिंकू को जब इसकी जानकारी हुई, तबतक बहुत देर हो चुकी थी।

टिंकू ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन कराया था। दिन-रात मेहनत कर उसके कॉलेज की फीस चुकाई। फिर, एक दिन ऐसा हुआ जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। पत्नी प्रिया कुमारी 17 सितंबर को कॉलेज की छुट्टी होने के बाद प्रेमी के साथ भागकर दिल्ली चली गई और वहां कोर्ट मैरेज कर शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें