Site icon Dainik Savera Times

Viral Video: मराठी गाने पर रोबोट का गजब डांस देख चौंके लोग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Robot Dance Viral Video

Robot Dance Viral Video

Humanoid Robot Maya: तकनीक और भारतीय संस्कृति के अनोखे मेल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ‘माया’ नाम के एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने मराठी के लोकप्रिय गाने ‘वाजले की बारा’ पर भारतीय शास्त्रीय अंदाज में डांस कर लोगों का ध्यान खींचा है। वीडियो में रोबोट के डांस मूव्स और संतुलन को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं।

माया को भारतीय पारंपरिक लुक देने के लिए खास कपड़े, जूते, गहने और विग का इस्तेमाल किया गया है। रोबोट को एक क्लासिकल डांसर जैसा रूप देने के लिए 3डी-प्रिंटेड कमरबंद सहित कई विशेष चीजों से तैयार किया गया। इसका वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे तकनीक के क्षेत्र में एक दिलचस्प प्रयोग बता रहे हैं।

ये भी पढे़ं :–https://dainiksaveratimes.com/ajab-gajab/lost-87000-over-brinjals-worth-25-woman-fell-victim-cyber-fraud/

इस ह्यूमनॉइड रोबोट को चीनी रोबोटिक्स कंपनी यूनिट्री के G1 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। हालांकि, इसके सॉफ्टवेयर, वॉयस सिस्टम और गतिविधियों को विशेष रूप से कस्टमाइज किया गया है। इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में भारत की ट्यूजडे लैब्स और मास्टर्स यूनियन के छात्रों की टीम ने काम किया।

रोबोट को शास्त्रीय डांस के कठिन मूव्स सिखाने के लिए मोशन-कैप्चर तकनीक का सहारा लिया गया। पहले एक वास्तविक शास्त्रीय नर्तकी के डांस स्टेप्स को रिकॉर्ड किया गया, जिसके बाद उन्हीं गतिविधियों को रोबोट के लिए विकसित किया गया।

डेवलपर्स ने रीइन्फोर्समेंट लर्निंग की मदद से माया को डांस करते समय संतुलन बनाए रखने और कठिन स्टेप्स को सही तरीके से दोहराने की ट्रेनिंग दी। इसी तकनीक के कारण वीडियो में रोबोट संगीत की धुन के साथ काफी सहज तरीके से डांस करता दिखाई देता है।

https://www.instagram.com/reel/DdEfKNoqbGY/?utm_source=ig_embed&ig_rid=AuSkDVqgMJgH2I_YgY7hcMH

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई लोगों ने इसे रोबोटिक्स और तकनीक की बड़ी उपलब्धि बताया, जबकि कुछ कला प्रेमियों का मानना है कि रोबोट डांस के स्टेप्स तो दोहरा सकता है, लेकिन इंसानी कलाकारों की भावनाओं और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता का विकल्प नहीं बन सकता।

Exit mobile version