Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिंगर की आवाज सुन मदहोश हुए लोग, बोरा भरकर कर दी नोटों की बारिश

May 16, 2026

सिंगर की आवाज सुन मदहोश हुए लोग, बोरा भरकर कर दी नोटों की बारिश

अजब-गजब: सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई वीडियो वायरल होती ही रहती है। इन दिनों एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें गुजरात के एक सिंगर ने स्टेज पर भजन गया और लोगों ने उस पर नोटों की बारिश कर दी।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सिंगर स्टेज पर भजन गा रहा है और लोग उस पर बोरा भर-भरकर लाखों नोट बरसा रहे हैं। आवाज सुनकर लोग इतने मदहोश हो गए कि सिंगर को सिर से लेकर पांव तक नोटों में ढक डाला। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें गुजरात के द्वारका जिले के खंभालिया इलाके में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सिंगर ने पूरी श्रद्धा से भजन गाए, जिस सुनते ही लोग भक्ति में डूब गए। माहौल भी पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। सिंगर ने अपनी आवाज से लोगों को इतना इंप्रेस कर दिया कि वो स्टेज पर जाकर नोटों की बारिश करने लगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें