Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शख्स ने की मगरमच्छ से छेड़छाड़, फिर जो हुआ… Video देख कांप जाएगी रूह

January 21, 2026

शख्स ने की मगरमच्छ से छेड़छाड़, फिर जो हुआ… Video देख कांप जाएगी रूह

Social Media Viral Video : मगरमच्छ का नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। दरअसल यह ऐसा शिकारी है जिसकी एक पकड़ में शिकार की जान चली जाती है। इसके बावजूद कुछ लोग खतरे को मज़ाक समझ बैठते हैं और अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं हिचकते। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरानी के साथ-साथ गुस्सा भी जता रहे हैं।

पुल से उतरकर नदी तक पहुंचे युवक
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक पुल से नीचे उतरकर नदी के किनारे पहुंचते हैं। वहां किनारे पर एक विशाल मगरमच्छ आराम करता हुआ दिखाई देता है। वह पूरी तरह शांत होता है, मानो उसे आसपास मौजूद लोगों की कोई परवाह ही न हो। लेकिन युवकों को शायद यही उसकी शांति भारी पड़ जाती है।

मगरमच्छ की पूंछ पकड़कर की खतरनाक हरकत
वीडियो में साफ दिखता है कि युवक मगरमच्छ की पूंछ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश करते हैं। यह हरकत किसी भी पल जानलेवा साबित हो सकती थी। मगरमच्छ इस छेड़छाड़ से परेशान तो होता है, लेकिन हमला करने के बजाय वह अचानक पानी में फिसलकर वहां से दूर चला जाता है।

ये भी पढ़ें : गिर गई 21 करोड़ की लागत से बनी पानी की टंकी, टेस्टिंग के दौरान ही हुई धड़ाम

मगरमच्छ की प्रतिक्रिया ने सबको चौंकाया
आमतौर पर मगरमच्छ के आक्रामक स्वभाव की कहानियां मशहूर हैं, लेकिन इस मामले में उसका बिना हमला किए चले जाना लोगों को हैरान कर गया। कुछ सेकंड पहले जो जानलेवा दृश्य बन सकता था, वह पल भर में खत्म हो गया।

वीडियो पर यूजर्स जमकर दे रहे हैं प्रतिक्रिया

यह वीडियो एक्स पर @gharkekalesh अकाउंट से साझा किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसे बेवकूफी भरी बहादुरी बता रहा है तो कोई कह रहा है कि अगर मगरमच्छ हमला कर देता तो बचने का मौका भी नहीं मिलता। कई यूजर्स ने तो यह तक कहा कि ऐसे लोगों से जानवरों की सुरक्षा की जानी चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें