Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऐसा अजीब 150 वर्ष पुराना होटल जो आपको पूछेगा बेहद अजीब सवाल, सुनते ही चौंक जाएंगे आप

February 16, 2023

ऐसा अजीब 150 वर्ष पुराना होटल जो आपको पूछेगा बेहद अजीब सवाल, सुनते ही चौंक जाएंगे आप

आप सभी लोग अभी तक बहुत से होटल्स में ठहरे होंगे जो काफी सुंदर और आलीशान भी होंगे लेकिन क्या आप कभी ऐसे अजीब और अलग होटल में ठहरे हैं जो 150 वर्षों से भी पुराना हो। सिर्फ यही नहीं बल्कि ऐसा एक होटल जो आपको खुद पूछे के आप किस देश में सोना पसंद करेंगे। दरअसल एक ऐसा ही होटल है स्विट्जरलैंड और फ्रांस के बीच में जो के टू स्टार होटल है और ये एक छोटे से गांव ‘ला क्योर’ में स्थित है।

इसका नाम ‘अरबेज फ्रेंको सुइस’ है। बता दें के इसका एक तिहाई भाग स्विटजरलैंड में है तो दो तिहाई भाग फ्रांस की सीमा में आता है। दिलचस्प बात तो यह है कि इस अनोखे होटल के सभी कमरे दो भागों में बंटे हुए हैं।

इसमें जाने के बाद आपसे पूछा जाता है कि आप किस देश में सोना पसंद करेंगे। इस होटल के कमरों में कुछ इस तरह डबल बेड सेट किए गए हैं कि इनमें तकिए भी दोनों देशों के हिसाब से अलग-अलग लगाए जाते हैं। इस बेड का आधा हिस्सा एक देश में तो दूसरा हिस्सा दूसरे देश में आता है। तो अभी तक अगर आपने इस होटल नहीं देखा है तो जल्द बना लें वहां जाने का प्लान।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें