Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अचानक मजदूर के खाते में आए गये 221 करोड़ रुपए, इसके बाद इनकम टैक्स ने जो भेज दिया नोटिस कि… आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान

October 17, 2023

अचानक मजदूर के खाते में आए गये 221 करोड़ रुपए, इसके बाद इनकम टैक्स ने जो भेज दिया नोटिस कि… आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान

बस्तीः उत्तर प्रदेश में एक मजदूर के खाते में 221 करोड़ से अधिक रुपए जमा होने के मामला सामने आया है। यह मामला प्रदेश के बस्ती जिले का बताया जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि मजदूर के खाते में 221 करोड़ से अधिक रुपए जमा हो गए, इसकी जानकारी मजदूर को तब हुई जब आयकर विभाग ने उसे नोटिस भेजा। जहां पर मजदूर के बैंक खाते में इतनी बड़ी रकम जमा हो गई, हैरानी की बात यह है कि इस बैंक खाते के बारे में मजदूर को जानकारी भी नहीं थी। कुछ दिन पहले रजिस्टर डाक से जब आयकर विभाग का नोटिस उसके घर पहुंचा तो मजदूर समेत पूरा परिवार सदमे में आ गया। प्रकरण की शिकायत लालगंज थाने में की गई।

बरतनिया निवासी शिवप्रसाद निषाद दिल्ली में मजदूरी का कार्य करता है। आयकर का नोटिस पहुंचने की जानकारी के बाद वह घर लौटा तो इस नोटिस में उसके बैंक खाते में दो अरब 21 करोड़ 30 लाख 7 रुपए का जमा होने की जानकारी देते हुए, थाने में शिकायत की। निर्माण कार्य के तौर पर हुए भुगतान में 4 लाख 58 हजार 715 रुपए टीडीएस काटने की जानकारी भी नोटिस में थी। शिव प्रसाद को यह समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उसके नाम से कौन सा करंट खाता है, जिसमें इतने रुपए जमा किए गए।

2019 में पैन कार्ड हुआ था गुम
मार्बल घिसाई का कार्य करने वाले शिवप्रसाद ने आशंका जताई है कि 2019 में इसका पैन कार्ड गुम हो गया था। इसी की मदद से जालसाजी कर उनके नाम से खाता खोला गया और इतनी रकम भेजी गई। इस बाबत लालगंज थाने पर संपर्क करने पर पता चला कि खाते की डिटेल निकाल कर प्रकरण की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें