Site icon Dainik Savera Times

बॉयफ्रेंड के साथ कैफे जा रही थी लड़की, पीछे से आ गए पापा, फिर जो हुआ…

वायरल न्यूज़: कई बार जिंदगी में ऐसे पल आते हैं जो हंसी और शर्मिंदगी दोनों दे जाते हैं। ऐसा ही एक मजेदार और थोड़ा डरावना वाकया 19 साल की एक लड़की के साथ हुआ, जिसने इसे रेडिट (Reddit) पर शेयर किया। इस घटना में ड्रामा, डर, शर्म और हास्य सब कुछ था और सबसे दिलचस्प बात यह कि लड़की के पापा खुद पुलिस में हैं!

स्कूटी पर रोमांस और अचानक पापा की एंट्री

लड़की ने अपनी पोस्ट में बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ शहर के एक नए कैफे में जा रही थी। उसे लगा कि पापा उस वक्त ड्यूटी पर होंगे, इसलिए वह बेफिक्र होकर स्कूटी चला रही थी। लेकिन कुछ दूरी तय करने के बाद जब उसने पीछे मुड़कर देखा, तो उसके होश उड़ गए। पीछे उसके पापा बाइक पर आ रहे थे। वह घबरा गई और तुरंत स्कूटी साइड में रोक ली। उसके बॉयफ्रेंड का चेहरा भी उतर गया। दोनों समझ नहीं पा रहे थे कि अब क्या करें। कुछ ही सेकंड में उसके पापा वहां पहुंच गए।

ये भी पढ़ें: 9,999 रुपए की पानी की बोतल! क्या आपने भी पिया है इतना महंगा पानी

पापा ने गुस्सा करने के बजाय बहुत शांत लहजे में बात की। उन्होंने पहले लड़के से नाम, पढ़ाई और पता पूछा। फिर बेटी की ओर मुड़कर कहा कि या तो तुम कैफे जा सकती हो, या मेरे साथ घर चलो। लड़की ने बिना कुछ कहे पापा के साथ घर जाने का फैसला किया। पूरे रास्ते सन्नाटा छाया रहा। वह सोच भी नहीं पा रही थी कि अब घर जाकर क्या होने वाला है।

घर पहुंचने के बाद की खामोशी

घर पहुंचने के बाद भी पापा ने कोई बात नहीं की। उन्होंने न डांटा, न सवाल पूछा, बस खामोशी से अपने कमरे में चले गए। लड़की ने बताया कि वह अब सोच रही है कि जब अगली बार पापा इस बारे में बात करेंगे, तो क्या उसे सच्चाई बता दे कि वो लड़का उसका बॉयफ्रेंड है या कह दे कि बस एक दोस्त था। उसे डर भी लग रहा है और इस स्थिति पर खुद भी हंसी आ रही है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में ISIS से जुड़े आतंकवादी की खौफनाक साजिश का खुलासा, ज्ञानवापी जज को हत्या की धमकी

सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन

लड़की की यह पोस्ट वायरल हो गई। लोगों ने कमेंट सेक्शन में ढेर सारी मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा- पापा बाहर से शांत हैं, लेकिन अंदर से ज्वालामुखी फटने को तैयार है। दूसरे ने मजाक में कहा- बता देना कि लड़का रैपिडो राइडर था, तुमने बस राइड ली थी। हालांकि लड़की ने हंसते हुए जवाब दिया कि हमारे शहर में रैपिडो सर्विस है ही नहीं!

Exit mobile version