Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

भोपाल में ISIS से जुड़े आतंकवादी की खौफनाक साजिश का खुलासा, ज्ञानवापी जज को हत्या की धमकी

October 26, 2025

भोपाल में ISIS से जुड़े आतंकवादी की खौफनाक साजिश का खुलासा, ज्ञानवापी जज को हत्या की धमकी

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक आतंकवादी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने जानकारी दी कि ISIS से प्रेरित एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जरिए ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुनवाई कर रहे न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर को जान से मारने की धमकी दी।

इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानलेवा धमकी

पुलिस के अनुसार, भोपाल निवासी अदनान इंस्टाग्राम पर @based.khilji नाम के अकाउंट से सक्रिय था। उसने न्यायाधीश की तस्वीर साझा करते हुए आंखों के ऊपर लाल रंग में ‘KAFIR’ लिखकर खौफनाक संदेश दिया। पोस्ट में अंग्रेजी में लिखा गया था:

“THE KAFIRS BLOOD IS HALAL FOR YOU THOSE WHO FIGHT AGAINST YOUR DEEN”

इस धमकी से स्पष्ट है कि अदनान ने अपने चरमपंथी विचारधारा के समर्थकों को न्यायाधीश की हत्या के लिए उकसाया।

धार्मिक भावनाओं और समाज में फैलाया तनाव

एफआईआर में यह भी उल्लेख है कि अदनान की गतिविधियों ने केवल न्यायाधीश को निशाना नहीं बनाया, बल्कि विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच वैमनस्य और विवाद उत्पन्न करने की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि उसकी पोस्ट ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया और संवैधानिक व्यवस्था पर हमला करने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में बड़ा बदलाव: बंद हो जाएंगे ये सभी कार्यालय! पढ़ें पूरी जानकारी

पुलिस का चेतावनी संदेश

अदनान के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे कृत्यों पर शीघ्र अंकुश न लगाया गया तो कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

ये भी पढ़ें – गायक हंसराज रघुवंशी को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी ने फोन कॉल कर मांगे इतने लाख

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें