Site icon Dainik Savera Times

‘मुझे नहीं जाना… ऑटो रोको’, ड्राइवर ने बदला रास्ता तो डरी सहमीं दिखी ये एक्ट्रेस… शेयर किया वोडियो

This actress terrified when te driver changed route

This actress terrified when te driver changed route

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिया बख्शी के साथ हाल ही में एक ऐसी घटना हुई, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। यह मामला मुंबई के बांद्रा इलाके का है, जहां से वह देर रात ऑटो रिक्शा में अपने घर लौट रही थीं।

यह भी पढ़ें: Himachal: मंडी में 21 फरवरी तक चलेगा देव समागम, 216 देवी-देवता करवाएंगे उपस्थिति दर्ज

अचानक बदला रास्ता
प्रिया के मुताबिक, सफर के दौरान ऑटो ड्राइवर ने अचानक तय रूट बदल दिया और किसी दूसरे, अनजान रास्ते से जाने लगा। नया रास्ता देखकर वह घबरा गईं। उन्होंने वीडियो बनाते हुए बताया कि यह रूट गूगल मैप पर भी नहीं दिख रहा है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि ड्राइवर किस रास्ते से ले जा रहा है। वीडियो में प्रिया कई बार ड्राइवर से कहती सुनाई देती हैं, “मुझे नहीं जाना… ऑटो रोको।” लेकिन ड्राइवर उनकी बात नहीं मानता और कहता है कि वह सही रास्ते से जा रहा है।

 

पुलिस बुलाने की चेतावनी के बाद रुका ऑटो
जब ड्राइवर नहीं रुका तो प्रिया ने पुलिस बुलाने की धमकी दी। इसके बाद कुछ देर में ऑटो रोका गया। वीडियो में ड्राइवर यह कहते भी सुनाई देता है कि उन्हें इलाके की जानकारी नहीं है और “बाहर के लोग” उनके क्षेत्र में आ जाते हैं। प्रिया वीडियो में रोते हुए यह भी कहती हैं कि मुंबई में नॉर्थ इंडियंस के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता और वह इस तरह की स्थिति से परेशान हैं।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई। कई यूजर्स ने इसे क्षेत्रवाद और भेदभाव का मामला बताया और एक्ट्रेस की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। प्रिया ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि किसी शहर के बारे में जानकारी न होना किसी को छोटा नहीं बनाता। सवाल पूछना बेइज्जती नहीं है और इंसानियत किसी इलाके तक सीमित नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Ishan Kishan बनेगा राजस्थान का दामाद… जानें कैसे शुरुआत हुई दोनों की Love Story

वीडियो की सच्चाई पर सवाल
हालांकि पोस्ट के अंत में प्रिया ने यह भी बताया कि यह वीडियो एक ब्रांड के साथ कोलैबरेशन में बनाया गया है। इसके बाद कुछ यूजर्स ने इसे प्रमोशनल गिमिक बताया और घटना की सच्चाई पर सवाल उठाए। अब यह पूरी घटना असली थी या किसी प्रचार अभियान का हिस्सा, इस पर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

Exit mobile version