Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

चाइनीज ड्रैगन जैसा दिखता है ये समुंद्री जीव, बढ़ती उम्र के साथ बदलता है कई रंग

November 20, 2023

चाइनीज ड्रैगन जैसा दिखता है ये समुंद्री जीव, बढ़ती उम्र के साथ बदलता है कई रंग

 

रिबन ईल दुनिया का सबसे विचित्र जीव है, जो अपने पतले शरीर और पंखों के साथ एक पौराणिक चाइनीज ड्रैगन (Chinese Dragon) जैसे दिखता है। ये जीव बढ़ती उम्र के साथ अपनी बॉडी का रंग बदलता है। आपको यह भी जानकर हैरानी होगी कि ये जीव नर पैदा होते हैं फिर बाद में मादा बन जाते हैं। ऐसा होने पर ये जीव अंडे देता है।

मिली जानकारी के अनुसार,इस जीव की लाइफ साइकिल बहुत ही अनोखी है, जिसमें तीन चरण होते हैं। इन चरणों में न केवल ये जीव अपना कलर बदलता है बल्कि नर से मादा भी बनता है। जीवन के फर्स्ट फेज (ब्लैक फेज) में ये जीव ब्लैक कलर का होता है, जो किशोर नर के रूप में अपना जीवन शुरू करता है।

इस फेज में इसके शरीर पर चमकीले पीले पंखों से आसानी से पहचाना जा सकता है।वहीं अपने दूसरे फेज (ब्लू फेज) में ये ईल जैसे-जैसे परिपक्व (matures) होती है, काले चमकीले रंग को बदलकर नीले रंग में बदल जाती है। साथ ही पंख चमकीले पीले रंग के ही रहते हैं।

अपने जीवन के आखिरी यानी थर्ड फेज (येलो फेज) में जब ये ईल लगभग 1.3 मीटर (4 फीट) तक लंबा होता है। तब ये इसके शरीर में बड़ा बदलाव आता है। इसके शरीर का पूरा कलर पीला हो जाता है। इस दौरान ये जीव मादा चरण में प्रवेश करता है और फिर पूरी तरह मादा बन जाता है। इसी स्टेज में रिबन ईल अंडे देती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें