अजब-गजब: रॉन शिनिक ने अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के छोटे से शहर कोहुटा में बड़ा फैसला लेते हुए पूरे पुलिस विभाग को एक साथ हटा दिया। यह मामला तब चर्चा में आया, जब कुछ पुलिस अधिकारियों पर मेयर की पत्नी के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप लगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन टिप्पणियों से मेयर की पत्नी पाम शिनिक नाराज हो गई थीं। इसके बाद शहर के प्रशासन और पुलिस विभाग के बीच तनाव बढ़ गया। मेयर रॉन शिनिक ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यह सिर्फ प्रशासनिक बदलाव है। उन्होंने इसकी तुलना खेल टीम में कोच बदलने से की। मेयर ने कहा कि जैसे कभी-कभी कॉलेज फुटबॉल टीम में बदलाव करना पड़ता है, उसी तरह प्रशासन में भी समय-समय पर फेरबदल जरूरी होता है। उन्होंने माना कि कुछ लोगों को यह फैसला पसंद आएगा और कुछ को नहीं, लेकिन बदलाव जरूरी था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शहर के कई पुलिस अधिकारी पहले से ही पाम शिनिक से नाराज थे। बताया गया कि उन्हें पहले शहर की काउंसिल से हटाया गया था क्योंकि उन पर माहौल खराब करने के आरोप लगे थे। हालांकि काउंसिल से हटाए जाने के बाद भी वह किसी न किसी रूप में शहर के कामकाज से जुड़ी रहीं, जिससे विवाद बढ़ता गया।
ये भी पढ़ें: ‘पंजाबियों को हर तरह से परेशान किया जा रहा’, संजीव अरोड़ा पर ED की रेड के बाद केजरीवाल का हमला
मामला बढ़ने के बाद मेयर रॉन शिनिक और शहर के वकील ब्रायन रेबर्न ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सभी पक्षों ने बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने और आपसी सहमति से समाधान निकालने की बात कही। इसी बीच बुधवार को कोहुटा पुलिस विभाग के दफ्तर के बाहर एक नोटिस लगाया गया, जिसमें लिखा था कि पुलिस विभाग को भंग कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। यह नोटिस सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा शुरू हो गई।
बताया गया कि फिलहाल शहर में कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी डिप्टी अधिकारियों को दी जा सकती है। मेयर शिनिक ने कहा कि हटाए गए कर्मचारियों को उनका वेतन दिया जाएगा और प्रशासन उनकी सेवाओं की सराहना करता है। उन्होंने कहा कि अब नए बदलाव का समय आ गया है।
दूसरी ओर पूर्व पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि जब तक कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं होती, वे विभाग का सामान वापस नहीं करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि विभाग के हथियार और अन्य जरूरी सामान किसी अधिकृत कर्मचारी को ही सौंपे जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अगर कोई हथियार या सरकारी सामान गायब हो जाता है तो यह गंभीर मामला बन सकता है। इसी वजह से वे तब तक सभी सामान अपने पास सुरक्षित रखेंगे, जब तक कोई अधिकृत अधिकारी उसे लेने के लिए सामने नहीं आता।
ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने बंगाल के नए मंत्रियों को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘जनसेवा से पुनर्स्थापित करें सोनार बांग्ला का गौरव’
मेष: दिन शुभ रहेगा...