नई दिल्ली: उत्तराखंड के उत्तराखंड राज्य के श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) स्थित प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर क्षेत्र में बहने वाली अलकनंदा नदी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों को लेकर चल रही दो नावें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी के बाद महिला गिरफ्तार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों नावें नदी में सवारियों को घुमा रही थीं। इसी दौरान अचानक दोनों नावें एक-दूसरे के बेहद करीब आ गईं और तेज रफ्तार में आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक नाव का चालक संतुलन खो बैठा और सीधे नदी में गिर पड़ा। चालक को नदी में गिरते देख नाव में बैठे यात्रियों और किनारे खड़े श्रद्धालुओं की सांसें थम गईं।
धारी देवी के पास अलकनंदा में नावों की टक्कर
चालक नीचे नदीं मे गिरा
बाल-बाल बचे कई यात्रियों की जिंदगियां
नजारा देख किनारे खड़े श्रद्धालुओं की सांसें थम गईं#Uttarakhand #AlaknandaRiver pic.twitter.com/319VAcAToi— RAJESH KUMAR (@RajeshK38247873) February 21, 2026
टक्कर के बाद एक नाव कुछ समय तक अनियंत्रित होकर नदी के बीच गोल-गोल घूमती रही। इससे नाव में बैठे लोगों में दहशत फैल गई। कई यात्री घबरा गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे। नदी किनारे मौजूद लोगों ने भी यह दृश्य देखकर चिंता जताई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गनीमत रही कि नदी में गिरा चालक घबराया नहीं। उसने हिम्मत और समझदारी से काम लिया और तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया। इस बीच पास में मौजूद एक अन्य नाव के चालक और कर्मचारियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने अनियंत्रित नाव को काबू में किया और उसमें बैठे सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

इस घटना में कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते मदद नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में नाव संचालन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि नदी में नाव चलाते समय सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। साथ ही प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस मामले की जांच कर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
यह भी पढ़ें- Jailer 2: ये एक्टर होगा रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में मेन विलेन, शाहरुख खान के कैमियो का अपडेट भी आया सामने
मेष: दिन शुभ रहेगा...