Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी के बाद महिला गिरफ्तार

February 21, 2026

हिमाचल में बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी के बाद महिला गिरफ्तार

हिमाचल डेस्कः प्रदेश में बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कांगड़ा जिले के तहत संसारपुर टैरेस पुलिस थाना की टीम ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एक महिला को भी हिरासत में लिया है। पहले से गिरफ्तार आरोपी पुलिस रिमांड पर है और उससे पूछताछ जारी है। बता दें पूछताछ के आधार पर पुलिस ने महिला को बटाला (पंजाब) से गिरफ्तार किया।

ये भी देखें :-

जालंधर से पकड़ा गया मुख्य आरोपी

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि शिकायत मिलते ही विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। मामले की जांच थाना प्रभारी संजय के नेतृत्व में की गई। तकनीकी आधार पर लोकेशन ट्रेस कर मुख्य आरोपी दीपक कुमार, निवासी पुराना कांगड़ा, को जालंधर से गिरफ्तार किया गया।

बच्चा गोद देने के नाम पर 23,500 रुपये की मांग

पुलिस जांच में सामने आया है कि दीपक कुमार कथित रूप से बच्चों की खरीद-फरोख्त में शामिल था। आरोप है कि उसने संसारपुर टैरेस निवासी रोहित कुमार से बच्चा गोद दिलाने के नाम पर 23,500 रुपये की मांग की थी। रोहित कुमार ने पहले 10,000 रुपये उसके बैंक खाते में जमा करवा दिए थे, लेकिन शेष राशि नहीं दी। राशि जमा कराने के बाद रोहित को धोखाधड़ी का संदेह हुआ। इसके बाद उसने डाडासीबा के डीएसपी राज कुमार से शिकायत की। शिकायत के आधार पर थाना संसारपुर टैरेस में मामला दर्ज किया गया।

नेटवर्क से जुड़ी महिला गिरफ्तार

जांच के दौरान 47 वर्षीय रितु, निवासी बटाला का नाम भी सामने आया। पुलिस के अनुसार वह बच्चों को आगे बेचने वाले नेटवर्क से जुड़ी हुई थी। मामले की जांच में एसपी देहरा मयंक चौधरी, एएसपी आरपी जसवाल और डीएसपी राज कुमार भी शामिल रहे। मुख्य आरोपी दीपक कुमार को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसपी ने बताया कि यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है और मामले की गहन जांच जारी है।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें