Viral Video News: सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो अपने खतरनाक या हैरान करने वाले कंटेंट की वजह से तुरंत चर्चा में आ जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं।
ये भी पढ़ें :
वीडियो में क्या हुआ?
दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने फ्लैट की बालकनी में खड़ी है। वहीं उसका बच्चा नीचे वाले फ्लोर की बालकनी तक पहुंचा हुआ है। वीडियो में दी गई जानकारी के अनुसार महिला की साड़ी नीचे वाले फ्लैट में गिर गई थी। इसे लेने के लिए महिला ने बच्चे को साड़ी के सहारे नीचे उतारा और फिर उसी साड़ी की मदद से ऊपर खींचा। वीडियो में बिल्डिंग दिखते ही पता चलता है कि यह फ्लैट दसवीं मंजिल पर है। सोचिए अगर साड़ी फिसल जाती तो बच्चे की जान को कितना बड़ा खतरा हो सकता था।
यहां देखें वायरल वीडियो
This woman tied her son with a saree and took him from the 4th floor to the 3rd floor….. because her saree had fallen on the 3rd floor🤡
pic.twitter.com/bSnMeBFuS8— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) February 23, 2026
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
बता दें कि वीडियो @gharkekalesh नाम के एक्स प्लेटफॉर्म अकाउंट पर पोस्ट किया गया। वीडियो देखने के बाद कई लोग चौंक गए। कुछ यूजर्स ने कमेंट किया कि “साड़ी ज्यादा जरूरी है” और “एक मां अपने बच्चे को किसी भी कीमत पर बचाती है, यह बहुत डरावना था।”
ये भी देखें :
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। दैनिक सवेरा टाइम्स किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

