Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

(Video) जब इलेक्ट्रिक कार में पेट्रोल भरने लगी लड़की, फिर…

October 22, 2023

(Video) जब इलेक्ट्रिक कार में पेट्रोल भरने लगी लड़की, फिर…

Viral Video : सोशल मीडिया पर कई तरह की वीडियो वायरल होती रहती हैं। वहीं एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी टेस्ला इलेक्ट्रिक कार में पेट्रोल भर्ती नजर आ रही है। जी हां अपने सही सुना इलेक्ट्रिक कार में पैट्रोल, वह अपनी इस हरकत से मजाक का पात्र बन गई है। वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की पेट्रोल भरने के लिए नोजल लेकर कार की टंकी ढूंढ रही है लेकिन उसे नहीं मिल रहा। वह आगे पीछे चारो ओर घूम कर पेट्रोल डालने के लिए टंकी ढूंढ़ती है लेकिन नहीं मिलता। वहीं पीछे खड़ी गाड़ी में बैठे लोग यह वीडियो बना लेते है वह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

अब आप भी एक WhatsApp पर चलाएं दो अकाउंट, ऐसे करें सेटिंग

वहीं दूसरी गाडी में बैठा एक शख्स उतरकर महिला के पास आया और उसे बताया कि यह एक इलेक्ट्रिक कार है, इसमें पेट्रोल नहीं भरा जा सकता। इसके बाद महिला हैरान रह गई और वह भी हंसने लगी।

पहले प्यार, शक, जादू फिर हत्या…स्विट्जरलैंड से आई महिला का इस तरह किया कत्ल

दूसरी ओर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी अलग अलग प्रतिक्रियाएं दी है। किसी ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि वह पहली बार टेस्ला की कार चला रही है।’ एक ने लिखा, ‘ये क्या मजाक है, इलेक्ट्रिक कार में पेट्रोल भरने की कोशिश कर रही है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘इसका मतलब ये है कि इस लड़की को कार चार्जिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें