Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

आखिर क्यों कीबोर्ड के F और J बटन पर होती हैं छोटी लाइनें, जानकर उड़ जायेंगे होश

December 12, 2023

आखिर क्यों कीबोर्ड के F और J बटन पर होती हैं छोटी लाइनें, जानकर उड़ जायेंगे होश

 

नई दिल्ली: एक दौर ऐसा भी था जब दफ्तरों में काम फाइल्स में होता था, लेकिन, जल्द ही ये बदल गया और लोग कम्प्यूटर्स में काम करने लगे। आजकल सिर्फ दफ्तर ही नहीं स्कूल और कॉलेजों की पढ़ाई भी लैपटॉप और कम्प्यूटर पर होने लगी है। ऐसे में अगर आप भी लैपटॉप और कम्प्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको पता होगा कि ये QWERTY की बोर्ड के साथ आता है। हो सकता है कि आपने गौर नहीं किया होगा कि कीबोर्ड में F और J बटन खास होता है। इनके नीचे छोटी लाइनें बनी होती हैं। इन लाइनों को बहुत कम ही लोग गौर करते हैं।

आखिर क्यों F और J बटन पर होती हैं लाइनें: F और J बटन पर नीचे की तरफ हल्का सा बम्प इसलिए दिया जाता है क्योंकि ये उभार टाइपिंग स्पीड और सटीकता को बेहतर करने में मदद करता है। कीबोर्ड में बीच वाली लाइन को Home Row Key पोजिशन कहा जाता है। जैसे ही आप बाएं और दाएं हाथ को F और J Keys पर रखते हैं तो आप पाएंगे कि आपको Keys को एक्सेस करना काफी आसान हो जाता है।

बीच वाली लाइन में हाथों को सही पोजिशन मिलने से ऊपर और नीचे की लाइन में मूव करना काफी आसान हो जाता है। यहां उंगलियों को रखने पर आपका बायां हाथ A, S, D और F को कवर करता है। वहीं, दायां हाथ J, K, L और कोलन (;) को कवर करता है। इस समय दोनों अंगूठे स्पेस बार पर रहते हैं, तो अब आप समझ गए होंगे कि आखिर F और J बटन पर नीचे की तरफ हल्का सा बम्प क्यों दिया जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें