Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला को है अजीब बीमारी, नहीं पहन पाती है अपने पंसदीदा कपड़े, जानें वजह

November 28, 2025

महिला को है अजीब बीमारी, नहीं पहन पाती है अपने पंसदीदा कपड़े, जानें वजह

अजब-गजब: हर किसी को नए-नए कपड़े खरीदने का शौक होता है। यह शौक ब्रिटेन की एक महिला को भी है लेकिन उन्हें एक ऐसी बीमारी है, जिसकी वजह से उसे खरीदने के बाद कपड़ों को अपने हिसाब से बदलना पड़ता है। इस बीमारी के चलते उसे शरीर में बदलाव करने पड़ते हैं। चलिए जानते हैं ये क्या बीमारी है…

ये भी पढ़ें: ‘दुश्मन ने दुस्साहस दिखाया तो हमारा सुदर्शन चक्र तबाह कर देगा’, उडुपी में बोले पीएम मोदी

मिल्टन कीन्स (यूके) की 28 वर्षीय बेली स्मिथ एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से जूझ रही हैं, जिसके कारण उनका पाचन तंत्र गंभीर रूप से प्रभावित है, जिसके कारण उन्हें पर्याप्त पोषण और हाइड्रेशन के लिए फीडिंग ट्यूब पर निर्भर रहना पड़ता है, जो दिन में लगभग 20 घंटे उनके शरीर से जुड़ा रहता है। फीडिंग ट्यूब लगने की वजह से उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत कपड़े पहनने में होती है। रोजमर्रा के कपड़े अब उनके लिए असहज, तंग और कई बार दर्दनाक भी हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: बारात में डीजे बंद होने पर बवाल, दूल्हे के बहनोई ने चलाई गोली, पिता की मौत

बेली बताया कि मुझे अंदाज़ा नहीं था कि फीडिंग ट्यूब मेरे कपड़े पहनने की क्षमता को इतना प्रभावित करेगा। पुराने कपड़ों में फिट होना ही मुश्किल हो गया था। तंग कपड़े पहनना लगभग नामुमकिन हो गया। ट्राउज़र, टॉप, ड्रेसेज़, जंपसूट सबकुछ अब नए तरीके से सोचने वाली चीज़ें बन गईं हैं। उन्हें हर कपड़े के बारे में सोचना पड़ता कि ट्यूब कहां बैठेगा, कपड़ा कितनी दूरी पर रहेगा, क्या दवा लेने या पेट खाली करने के लिए ट्यूब तक आसानी से पहुंच पाएंगी या नहीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें