Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में ‘दैनिक सवेरा’ की ओर से ऑटो एक्सपो 18,19 व 20 अक्टूबर को

October 7, 2024

जालंधर में ‘दैनिक सवेरा’ की ओर से ऑटो एक्सपो 18,19 व 20 अक्टूबर को

जालंधर। देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियां प्रदर्शित करेंगी अपनी कारें व मोटरबाइक्स उत्तर भारत का प्रमुख्य समाचार पत्र दैनिक सवेरा 18,19 व 20 अक्टूबर को गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में ऑटो एक्सपो का आयोजन करने जा रहा है। फॉक्सवैगन ऑटो एक्स्पो की प्रमुख सहयोगी ऑटो मोबाइल कंपनी है। ऑटो एक्सपो में देश की जानी-मानी व दिग्गज ऑटो मोबाइल कंपनियों की ओर से आधुनिक करें व मोटरबाइक प्रदर्शित किए जाएंगे।

ऑटो एक्सपो में कार व बाइक्स
के दीवानों के लिए अलग-अलग कंपनियों के व्हीकल्स डिस्प्ले होंगे बहीं विजिटर्स के लिए भी यह एक्सपो खास रहेगी। एक्सपो के विजिटर्स का लकी ड्रा निकाला जाएगा। इसमें भाग्यशाली विजेताओं को कई आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।

ऑटो एक्सपो में महानगर की प्रमुख ऑटो असैसरी कंपनियां भी पहुंच रही हैं। इन कंपनियों की ओर से ऑटो एक्सपो के विजिटर्स को स्पैशल डिस्काऊंट भी दिया जाएगा। उक्त कंपनियों के पास सभी प्रमुख ऑटो मोबाइल कंपनियों की असैसरी उपलब्ध रहेगी।

ऑटो एक्सपो में शामिल होने वाले लोगों के मनोरंजन का भी खास ध्यान रखा गया है। लाइव बैंड व सिंगिंग परफॉर्मेंस ऑटो एक्सपो का आकर्षण होगी। इसके साथ ही ऑटो एक्सपो में बच्चों के मनोरंजन के लिए गेमिंग जोन भी बनाया जाएगा। फूड कोर्ट में लोगों को

जायकेदार व लजीज व्यंजन उपलब्ध होंगे। इसी तरह ऑटो एक्सपो में बैंकिंग व फाइनांस संबंधी जानकारी देने के लिए भी कंपनियां पहुंच रही हैं। एक्सपो में इंजीनियरिंग कालेजों के छात्र खुद की ओर से तैयार किए गए ऑटो मोबाइल प्रोडक्ट्स भी डिस्प्ले करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें