Dainik Savera Times

दिवाली की रात आग की चपेट में आया ई-स्कूटी शोरूम, इतने वाहन जलकर हुए राख

ऑटो डेस्क: दिवाली की रात ई-स्कूटी और बैटरी शोरूम में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या किसी पटाखे की चिंगारी बताया जा रहा है। शोरूम के आग की चपेट में आने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में शोरूम में रखीं करीब 70 ई-स्कूटी और 100 बैटरी सेट जल गए। सिटी थाना एसएचओ मोहम्मद रफीक और उनकी टीम ने हालात का जायजा लिया। आसपास के दुकानदारों ने भी आग पर काबू पाने में मदद की।

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम के शोरूम में लगी भीषण आग, सामने आया खौफनाक वीडियो

शोरूम के मालिक मयंक अनेजा और अमन भूटानी ने बताया कि वे पिछले दो साल से पार्टनरशिप में यह एजेंसी चला रहे हैं। रात के समय स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की तुरंत कार्रवाई के बावजूद भी आग से भारी नुकसान हो गया। घटना की जांच शुरू कर दी गई है ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

Video : दिवाली पर पुलिस सख्त, एसएसपी अजय गांधी के निर्देश पर हर तरफ पुलिस की तैनाती

Exit mobile version