-
ऑटो डेस्क: दिवाली की रात ई-स्कूटी और बैटरी शोरूम में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या किसी पटाखे की चिंगारी बताया जा रहा है। शोरूम के आग की चपेट में आने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.