Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

1 जून से महंगी होने जा रहीं Hyundai की कारें, आज ही करें बुक

May 31, 2026

1 जून से महंगी होने जा रहीं Hyundai की कारें, आज ही करें बुक

ऑटो डेस्क: अगर आप हुंडई की नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। वाहन निर्माता कंपनी हुंडई ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई कीमतें 1 जून से लागू होंगी, जिसके बाद ग्राहकों को कंपनी की गाड़ियां खरीदने के लिए पहले से अधिक रकम खर्च करनी पड़ेगी।

सभी मॉडल्स की बढ़ेगी कीमत 

कंपनी ने जानकारी दी है कि कीमतों में बढ़ोतरी उसके लगभग सभी मॉडलों पर लागू होगी। हालांकि हर कार की कीमत में एक समान वृद्धि नहीं होगी। अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के आधार पर कीमतों में बदलाव किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Himachal Nikay Chunav Result: भाजपा ने मंडी, धर्मशाला और सोलन जीते, कांग्रेस ने पालमपुर में फहराया परचम

कितना बढ़ सकता है दाम

हुंडई के अनुसार, कारों की कीमत में अधिकतम 12,800 रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। कुछ मॉडलों में यह वृद्धि कम होगी, जबकि कुछ गाड़ियों के दाम ज्यादा बढ़ सकते हैं। नई कीमतें 1 जून से प्रभावी हो जाएंगी।

क्यों बढ़ाए जा रहे हैं दाम

कंपनी का कहना है कि उत्पादन लागत में लगातार वृद्धि, संचालन संबंधी खर्चों में इजाफा और डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के कारण यह फैसला लिया गया है। इन बढ़ती लागतों का असर वाहन निर्माण पर पड़ रहा है, जिसके चलते कीमतों में संशोधन किया जा रहा है।

भारतीय बाजार में कई विकल्प उपलब्ध

हुंडई भारतीय बाजार में हैचबैक, सेडान, एसयूवी और इलेक्ट्रिक वाहनों समेत कई तरह की कारें बेचती है। कंपनी के लोकप्रिय मॉडलों में ग्रैंड आई10 निओस, आई20, एक्सटर, वेन्यू, क्रेटा, वरना, अल्काजार और आयोनिक 5 शामिल हैं। नई कीमतें लागू होने के बाद इन मॉडलों को खरीदना पहले की तुलना में महंगा हो सकता है। ऐसे में जो ग्राहक नई हुंडई कार खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए 1 जून से पहले बुकिंग या खरीदारी करना फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: राहुल अगले सप्ताह आएंगे उत्तराखंड, सैलजा ने लिया जायजा, लगाए आरोप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें