Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

India Yamaha Motor ब्रेक में खराबी ठीक करने के लिए 3 लाख स्कूटर वापस मंगाएगी

February 16, 2024

India Yamaha Motor ब्रेक में खराबी ठीक करने के लिए 3 लाख स्कूटर वापस मंगाएगी

इंडिया यामाहा मोटर अपने 125 सीसी स्कूटर मॉडल रे जेडआर 125 एफआई हाइब्रिड और फैसिनो 125 एफआई हाइब्रिड की लगभग तीन लाख इकाइयां वापस मंगा रही है। स्कूटर में ब्रेक के कलपुज्रे को ठीक करने के लिए इसे वापस मंगाया जा रहा है। दोपहिया वाहन बनाने वाली जापान की कंपनी ने कहा कि वह एक जनवरी, 2022 से चार जनवरी, 2024 के बीच विनिíमत स्कूटर इकाइयों को तत्काल प्रभाव से वापस मंगा रही है।

कंपनी ने बयान में कहा कि वह उत्पादों की उच्च गुणवत्ता और सुरक्षा मानक को लेकर प्रतिबद्ध है। इसी के तहत इंडिया यामाहा मोटर (आईवाईएम) ने स्वैच्छिक रूप से 125 सीसी के स्कूटरों की लगभग 3,00,000 इकाइयों को वापस मंगाने की घोषणा की है।बयान के अनुसार, वाहन वापस मंगाने का उद्देशय़ रे जेडआर 125 एफआई हाइब्रिड और फैसिनो 125 एफआई हाइब्रिड स्कूटर मॉडल (जनवरी 2022 के बाद के मॉडल) की चुंिनदा इकाइयों में ‘ब्रेक लीवर’ के काम करने से जुड़ी समस्या का हल करना है।

आईवाईएम ने बयान में कहा, ‘‘संबंधित ग्राहकों को कलपुज्रे मुफ्त उपलब्ध कराए जा रहे हैं।’’ ग्राहक वाहन वापस मंगाये जाने की पात्रता के बारे में जानने के लिए कंपनी की वेबसाइट के सेवा अनुभाग पर जा सकते हैं और अपने चेसिस नंबर का विवरण दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहक मदद के लिए समीप के यामाहा सेवा केंद्र पर जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें