
ऑटो डेस्क: Kia ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने Kia Seltos की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। ये बढ़ोतरी पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में की गई है। चलिए जानते हैं कि किन-किन वेरिएंट्स के दाम बढ़ाए गए हैं…
कितनी महंगी हुई Kia Seltos

Kia Seltos की कीमत में 30 हजार रुपये से लेकर 32500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में बढ़ोतरी जुलाई में लागू कर दी गई है। यह बढ़ोतरी इसके अलग अलग वेरिएंट्स में की गई है।
पेट्रोल वेरिएंट्स

पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत में 30500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, लेकिन इसके बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। HTE (O), HTK, HTK (O), HTX, GTX (CVT और DCT) और X-Line (CVT) जैसे वेरिएंट्स की कीमत में 30500 रुपये तक बढ़ाए गए हैं।
डीजल वेरिएंट्स

इसके डीजल के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 18500 रुपये से लेकर 32500 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। डीजल में सबसे कम बढ़ोतरी GTX (TC) और X-Line (TC) वेरिएंट्स में की गई है। इनकी कीमत में 18500 रुपये बढ़ाए गए हैं।
कितनी हुई कीमत
Kia Seltos के बेस वेरिएंट्स की कीमत 10.99 लाख रुपये एक्स शोरूम है और टॉप वेरिएंट की कीमत 20.21 लाख रुपये एक्स शोरूम है।