Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Electric Cars की बिक्री के मामले में जानिए कौन सा शहर है नंबर-1

June 16, 2024

Electric Cars की बिक्री के मामले में जानिए कौन सा शहर है नंबर-1

नई दिल्‍ली: भारत में लगातार Electric Cars की बिक्री बढ़ रही है। देश के कई शहरों में इस कारों को ज्‍यादा पसंद किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक किन शहरों में इलेक्ट्रिक कारों की सबसे ज्‍यादा मांग है। टॉप-5 में कौन से शहर शामिल हैं। आईये जानते है:

कितनी हुई बिक्री
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में जाटो डायनेमिक्‍स के आंकड़ों के मुताबिक इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की जानकारी दी गई है। इनके मुताबिक साल 2023 के दौरान देशभर में 87927 ईवी की बिक्री हुई थी। जबकि इसके पहले साल 2022 के दौरान बिक्री में 143.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है

किस शहर में सबसे ज्‍यादा मांग
रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल सबसे ज्‍यादा इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री बेंगलुरू में हुई। इस मामले में बेंगलुरू ने दिल्‍ली और मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया है। पिछले साल बेंगलुरू में 8690 इलेक्ट्रिक कारों का रजिस्‍ट्रेशन किया गया है। जबकि साल 2022 के दौरान यह संख्‍या 2479 यूनिट्स की थी। आंकड़ों के मुताबिक इसमें 121.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

टॉप-3 में शामिल हुए ये शहर
रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरू के बाद दूसरे पायदान पर दिल्‍ली रही। दिल्‍ली में बीते साल 8211 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारों का रजिस्‍ट्रेशन हुआ है। इसके बाद तीसरे नंबर पर हैदराबाद रहा, जहां 6408 यूनिट्स का रजिस्‍ट्रेशन करवाया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें