ऑटो डेस्क: देश की प्रमुख ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी 6 अप्रैल 2026 से अपनी सभी एसयूवी और कमर्शियल वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी।
कितनी बढ़ेगी कीमत?
कंपनी के अनुसार, गाड़ियों की कीमतों में अधिकतम 2.5% तक की बढ़ोतरी की जाएगी। वहीं औसतन कीमतें करीब 1.6% तक बढ़ेंगी यानी अलग-अलग मॉडल के हिसाब से कीमतों में अलग-अलग इजाफा देखने को मिलेगा।
कीमत बढ़ाने की वजह
महिंद्रा का कहना है कि उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही है, जिसमें कच्चे माल, लॉजिस्टिक्स और अन्य खर्च शामिल हैं। इसी दबाव को देखते हुए कंपनी को यह फैसला लेना पड़ा है। इसका सीधा असर अब ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा।
XUV 7XO खरीदने वालों को राहत
हाल ही में लॉन्च हुई महिंद्रा XUV 7XO के ग्राहकों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। इस मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी तुरंत लागू नहीं होगी। कंपनी ने साफ किया है कि पहली 40,000 बुकिंग्स की डिलीवरी पूरी होने के बाद ही इस गाड़ी की कीमत बढ़ाई जाएगी। यानी जिन लोगों ने पहले से बुकिंग कर रखी है, उन्हें फिलहाल पुराने दाम पर ही गाड़ी मिलेगी।
ग्राहकों के लिए क्यों जरूरी है जल्दी फैसला?
अगर आप महिंद्रा की कोई नई एसयूवी या वाहन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण है। 6 अप्रैल से पहले बुकिंग करने पर कम कीमत का फायदा मिल सकता है। बाद में खरीदने पर वही गाड़ी ज्यादा महंगी पड़ेगी। कीमत बढ़ने से आपके बजट और फाइनेंस प्लान पर भी असर पड़ सकता है।
ऑटो सेक्टर में बढ़ोतरी का असर
महिंद्रा अकेली कंपनी नहीं है जो कीमतें बढ़ा रही है। ऑटो सेक्टर में पहले से ही कीमत बढ़ाने का ट्रेंड चल रहा है। कई अन्य कंपनियां भी कीमत बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं। आने वाले समय में और ब्रांड्स भी ऐसा कदम उठा सकते हैं। ग्राहकों के लिए सही समय पर गाड़ी खरीदना और भी जरूरी हो गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...