Mahindra XEV 9S : अगर आप महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9S खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह अहम खबर है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। बता दें कि नए बदलाव के बाद ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले 50 हजार से 70 हजार रुपये तक अधिक कीमत चुकानी होगी।
नई कीमत कितनी हो गई?
कीमत बढ़ने के बाद Mahindra XEV 9S की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपये से बढ़कर 20.65 लाख रुपये हो गई है। वहीं, इसके टॉप मॉडल की कीमत 29.45 लाख रुपये से बढ़कर 29.95 लाख रुपये पहुंच गई है। अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से कीमत में अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है।
ये भी पढ़ें:
किस वेरिएंट पर सबसे ज्यादा असर?
कंपनी ने सबसे ज्यादा कीमत पैक वन वेरिएंट में बढ़ाई है। इस मॉडल की कीमत में 70 हजार रुपये का इजाफा किया गया है। वहीं, 79 kWh पैक थ्री वेरिएंट की कीमत में सबसे कम 50 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
फीचर्स में कोई बदलाव नहीं
कीमत बढ़ने के बावजूद कार के फीचर्स पहले जैसे ही हैं। Mahindra XEV 9S में कई बैटरी विकल्प, बड़ी ट्रिपल स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, एडवांस्ड ADAS सेफ्टी सिस्टम, प्रीमियम इंटीरियर और फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
ये भी पढ़ें:
बुकिंग करने वालों के लिए जरूरी सलाह
कंपनी ने फिलहाल कीमत बढ़ाने की वजह नहीं बताई है। माना जा रहा है कि बढ़ती लागत और बाजार की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अगर आपने पहले से इस कार की बुकिंग कर रखी है, तो डिलीवरी से पहले अपने नजदीकी डीलर से नई एक्स-शोरूम कीमत की जानकारी जरूर ले लें, क्योंकि अंतिम कीमत डिलीवरी के समय लागू रेट के अनुसार तय हो सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...