
ऑटो डेस्क. भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह ने नई Toyota Land Cruiser LC300 GR-Sport खरीदी है। इस गाड़ी की कीमत 3 करोड़ एक्स-शोरूम है। LC300 दो वेरिएंट्स -ZX (Luxury version) और GR-Sport (Off-Road model) में आती है। पवन सिंह ने GR-Sport वेरिएंट खरीदा है, जो खास तौर पर ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए डिजाइन किया गया है। SUV में फ्रंट, सेंटर और रियर डिफरेंशियल लॉक और E-KDSS (Electronic Kinetic Dynamic Suspension System) जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो ऊबड़-खाबड़ और पहाड़ी रास्तों पर भी गाड़ी को स्थिर रखते हैं।

ये भी पढ़ें: RBI का स्वर्ण भंडार 95 अरब डॉलर के पार, पहली बार 100 अरब डॉलर के आंकड़े के करीब
इंजन
Land Cruiser LC300 GR-Sport में 3.3-लीटर ट्विन-टर्बो V6 डीजल इंजन दिया है, जो 309 PS की पावर और 700 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।

फीचर्स
इस गाड़ी में 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, JBL प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, हेड-अप डिस्प्ले (HUD) और Toyota Safety Sense पैकेज (ADAS फीचर्स) जैसे हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री के आवास पर ग्रेनेड से हमला करने वाले 4 आरोपियों के खिलाफ NIA ने दायर किया आरोपपत्र
मेष: दिन शुभ रहेगा...