नेशनल डेस्क: दिवाली पर ज्यादातर कंपनियां कर्मचारियों को मिठाई, शॉपिंग कूपन या कैश बोनस देती हैं। वहीं चंडीगढ़ की एक फार्मा कंपनी ने ऐसा तोहफा दिया, जिसने सबको हैरान कर दिया। MITS ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन एम.के. भाटिया ने इस बार अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के रूप में 51 नई SUV कारें दी हैं।
ये भी पढ़ें: नेता की बेटी ने शादी में पहना स्ट्रैपलेस गाउन, ईरान में मचा बवाल
MITS ग्रुप के चंडीगढ़ ऑफिस में हुए ग्रैंड दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान खुद एम.के. भाटिया ने अपने कर्मचारियों को नई गाड़ियों की चाबियां सौंपीं। ये गाड़ियां उन कर्मचारियों को दी गईं, जिन्होंने पूरे साल कंपनी के लिए बेहतरीन काम किया। इवेंट के दौरान कर्मचारियों ने सिर्फ दिवाली नहीं मनाई, बल्कि अपने बॉस की दरियादिली के लिए जमकर तालियां भी बजाईं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी हर साल अपने बेस्ट परफॉर्मर्स को स्पेशल गिफ्ट देकर सम्मानित करती है। इस बार भी भाटिया ने कहा कि ये SUV गिफ्ट उनकी टीम की मेहनत और ईमानदारी का सम्मान है। उन्होंने अपने कर्मचारियों को रॉकस्टार सेलिब्रिटी बताते हुए कहा कि ये लोग कंपनी की रीढ़ की हड्डी हैं।
कभी दिवालिया हुए थे भाटिया
एम.के. भाटिया की जिंदगी की कहानी भी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। साल 2002 में उन्हें दिवालियापन का सामना करना पड़ा था, जब उनका मेडिकल स्टोर पूरी तरह डूब गया था। लेकिन हार मानने के बजाय उन्होंने फिर से शुरुआत की। साल 2015 में उन्होंने MITS ग्रुप की नींव रखी और देखते ही देखते कंपनी देश और विदेश दोनों में अपनी पहचान बना चुकी है।
अब 12 कंपनियों के हेड हैं भाटिया
आज MITS ग्रुप के तहत 12 कंपनियां चल रही हैं। इसका मुख्य ऑफिस हरियाणा के पंचकूला में है। वहीं कंपनी के कनाडा, लंदन और दुबई में भी लाइसेंस मौजूद हैं। 2023 में कंपनी ने 5 नए डायरेक्टर्स की नियुक्ति की और ग्रुप के विस्तार के लिए शिल्पा चंदेल को CEO बनाया।
ये भी पढ़ें: दिवाली पर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमलों से हिला पाकिस्तान, 10 सैनिकों की मौत
लगातार तीसरी बार दिया महंगा गिफ्ट
एम.के. भाटिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि यह लगातार तीसरा साल है, जब उन्होंने अपनी मेहनती टीम को लग्जरी कारें गिफ्ट की हैं। पिछले दो सालों से हम अपने शानदार परफॉर्मर्स को कार गिफ्ट कर रहे हैं और इस साल भी यह परंपरा जारी है। यह सिर्फ गिफ्ट नहीं, बल्कि उनके समर्पण की पहचान है।