Tata Tiago EV Facelift: भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच Tata Motors अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक हैचबैक Tata Tiago EV को नए रूप में पेश करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस कार के फेसलिफ्ट मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं।
2026 में लॉन्च की उम्मीद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस अपडेटेड वर्जन को 2026 में बाजार में उतार सकती है। टेस्टिंग के दौरान कार को पूरी तरह कवर किया गया था, ताकि इसके डिजाइन की पूरी जानकारी सामने न आ सके। हालांकि, इसके कुछ अहम बदलावों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
ये भी पढ़ें:
डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज
नई Tata Tiago EV पहले से ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक हो सकती है। इसमें पतले और शार्प हेडलैम्प्स, नए LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs), अपडेटेड फ्रंट बंपर और रिफ्रेश्ड ग्रिल देखने को मिल सकते हैं। साइड प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील्स और पीछे की ओर कनेक्टेड टेललाइट्स जैसी प्रीमियम डिजाइन एलिमेंट्स जोड़े जा सकते हैं, जिससे कार का लुक और बेहतर हो जाएगा।
टेक्नोलॉजी और रेंज में होगा सुधार
इस फेसलिफ्ट मॉडल में कंपनी नई 6-in-1 ड्राइव आर्किटेक्चर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है। इससे कार की परफॉर्मेंस बेहतर होने के साथ-साथ इसका वजन भी कम हो सकता है।
साथ ही, इसमें बड़ी बैटरी पैक मिलने की संभावना है, जिससे एक बार चार्ज करने पर कार ज्यादा दूरी तय कर सकेगी।
ये भी देखें :
अपडेटेड फीचर्स और बजट के साथ नई Tata Tiago EV
अपडेटेड फीचर्स और बेहतर रेंज के साथ नई Tata Tiago EV भारतीय बाजार में किफायती इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट को और मजबूत कर सकती है। यह उन ग्राहकों के लिए एक बेहतर विकल्प बन सकती है, जो कम कीमत में स्टाइलिश और लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं।

