Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Africa : दोपहिया वाहनों की बिक्री को लेकर Pure EV का Arava Electric से हुआ करार

November 19, 2024

Africa : दोपहिया वाहनों की बिक्री को लेकर Pure EV का Arava Electric से हुआ करार

Two-Wheelers Sale : प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन विनिर्माता प्योर ईवी ने पश्चिम एशिया और अफ्रीका में अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के वितरण तथा बिक्री को बढ़ावा देने के लिए अरवा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मैन्युफैरिंग एलएलसी के साथ रणनीतिक सहयोग की मंगलवार को घोषणा की।

कंपनी ने बयान में कहा, इस साझेदारी के तहत प्योर ईवी अगले दो साल में अपने प्रमुख मॉडल ईकोड्रिफ्ट और ईट्रयास्ट एक्स की 50,000 इकाइयों की आपूर्ति करेगी। यह आंकड़ा सालाना 60,000 इकाइयों तक बढऩे का अनुमान है, जिससे इन उभरते बाजारों में कंपनी की पकड़ और मजबूत होगी।

Two-Wheelers Sale

प्योर ईवी के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक निशांत डोंगरी ने कहा, इस साझेदारी का उद्देशय़ उन क्षेत्रों में टिकाऊ परिवहन समाधान को आगे बढ़ाते हुए बिक्री को बढ़ावा देना है, जहां इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का तेजी से इस्तेमाल बढ़ रहा है। यह पश्चिम एशिया और अफ्रीकी बाजारों में हमारी उपस्थिति का विस्तार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।अरवा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक अनियन कुट्टी ने कहा,हम प्योर ईवी के साथ यह साझेदारी कर खुश हैं, जिसकी अनुसंधान एवं विकास और उन्नत प्रौद्योगिकी में विशेषज्ञता कुशल तथा विश्वसनीय दोपहिया उत्पादों के विकास को सुनिश्चित करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें