Dainik Savera Times

इस इलेक्ट्रिक कार के दीवाने हुए लोग, 400 दिनों में बिक गईं इतनी यूनिट्स

ऑटो डेस्क: JSW MG Motor India की Windsor EV के लोग दीवाने हो गए हैं। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार की 50,000 यूनिट्स बेच डाली हैं, जिसके लिए केवल 400 दिन का समय लगा है। देशभर में इस कार की हर घंटे पांच गाड़ियां सेल हुई। MG Windsor EV की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। MG Motors ने दावा किया है कि Windsor EV भारत में सबसे तेज 50 हजार गाड़ियों की सेल होने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी है।

पावरट्रेन

इस इलेक्ट्रिक गाड़ी में 38kWh की बैटरी दी गई है, जो 45kW DC फास्ट चार्जर से लैस है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह गाड़ी 332 किलोमीटर की रेंज देती है। खास बात यह है कि सिर्फ 55 मिनट में यह बैटरी 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है।

ये भी पढ़ें: Lava Agni 4 हुआ लॉन्च: एडवांस्ड AI फीचर्स के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

फीचर्स

Windsor EV में 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एंट्री और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टीपल एयरबैग्स, वायरलेस मोबाइल चार्जिंग की सुविधा, EBD और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे फीचर्स मिलते हैं।

VD : विधायक Dr. Amandeep Kaur ने गांव ददाहूर में 32.46 लाख के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Exit mobile version