Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुभम द्विवेदी की पत्नी से मिले PM मोदी, बोले- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी

May 30, 2025

शुभम द्विवेदी की पत्नी से मिले PM मोदी, बोले- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर के दौरे पर थे, जहां उन्होंने चकेरी एयरपोर्ट पर शहीद जवान शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उनकी पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत की। ऐशान्या ने बताया कि पीएम मोदी ने कहा कि “पूरा देश और सरकार आपके साथ खड़ी है” और उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी
ऐशान्या द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे घर का कोई बड़ा सदस्य सिर पर हाथ रखकर सांत्वना दे रहा हो। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान को डर था कि उसकी पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में पकड़ कमजोर हो रही है और कश्मीर में खुशहाली आ रही थी। इसी डर से उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले की साजिश रची ताकि कश्मीर का माहौल बिगाड़ा जा सके।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने ऐशान्या से पहलगाम हमले के बारे में भी पूछा और इस दुखद घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

शुभम के पिता का पीएम मोदी के प्रति आभार
शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि हमारे परिवार ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया क्योंकि उन्होंने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करने के लिए ऑपरेशन चलाया। संजय द्विवेदी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि आतंकवाद के खिलाफ यह लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी और शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी।

बहुत भावुक हो गए थे प्रधानमंत्री: पिता संजय द्विवेदी
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस मुद्दे पर बहुत भावुक हो गए थे और उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस मुलाकात में प्रधानमंत्री मोदी ने शहीद के परिवार को अपने साथ खड़ा होने का आश्वासन दिया और यह स्पष्ट किया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक इसे पूरी तरह से खत्म नहीं किया जाता।

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu elections 2026: AIADMK ने जारी की 17 उम्मीदवारों की अंतिम सूची, पलानीस्वामी ने इन पर जताया भरोसा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें