Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कंधार हाईजैक, पुलवामा अटैक में शामिल 3 आतंकी समेत 100 से ज्यादा आतंकी ढेर किए; प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले DGMO

May 11, 2025

कंधार हाईजैक, पुलवामा अटैक में शामिल 3 आतंकी समेत 100 से ज्यादा आतंकी ढेर किए; प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले DGMO

नई दिल्ली। भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। इस कॉन्फ्रेंस में डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ऑपरेशन सिंदूर की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। उनके साथ डीजी एयर ऑपरेशंस एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती और डीजी नेवल ऑपरेशंस वाइस एडमिरल एएन प्रमोद भी मौजूद हैं। यह पहली बार है जब तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी एक साथ इस ऑपरेशन पर ब्रीफिंग दे रहे हैं।

 

9 आतंकी शिविरों को हमले के लिए चुना गया, 100 से अधिक आतंकी ढेर
सेना के अधिकारयों ने तस्वीरों के साथ विस्तार से बताया कि स्ट्राइक से पहले के हालात कैसे थे और सेना की कार्रवाई के बाद का मंजर कैसा है। उन्होंने बताया कि भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से कुछ आतंकी ठिकाने खाली हो गए। ऑपरेशन सिंदूर के लिए सोच-विचार कर नौ आतंकी शिविरों को हमले के लिए चुना गया। 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। कंधार विमान अपहरण में शामिल रऊफ अजहर जैसे हाई वैल्यू टारगेट यानी वांटेड आतंकी को भी खत्म कर दिया।

 

भारतीय सेना का स्पष्ट संदेश, शिव तांडव स्तोत्र के संगीत से दृढ़ मानसिकता दिखाई
तीनों सेनाओं के अधिकारी जब प्रेस ब्रीफिंग करने पहुंचे तो ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति चलाई गई। इसके माध्यम से भी भारतीय सेना ने स्पष्ट संदेश दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस बैकग्राउंड संगीत का इस्तेमाल किया गया वह- शिव तांडव स्तोत्र का है। एयरमार्शल एके भारती, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और मेजर जनरल एसएस शारदा ने भारतीय सेना की कार्रवाई पर जानकारी दी।

पहलगाम के बाद आया दमदार बयान देने का समय
डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, आप सभी अब तक उस क्रूरता और नृशंस तरीके से परिचित हो चुके हैं, जिसमें 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई। पहलगाम के भयावह दृश्यों और परिवारों के दर्द को देखने के बाद निहत्थे नागरिकों पर हाल ही में हुए कई अन्य आतंकवादी हमलों की याद भी आई। सेना जानती थी कि एक राष्ट्र के रूप में हमारे संकल्प को दिखाने और एक दमदार बयान देने का समय आ गया है।

ऑपरेशन के अंदर भारतीय वायुसेना ने प्रमुख अहम भूमिका निभाई
DGMO ले. जे. राजीव घई ने कहा- ‘आतंक के ठिकानों का तबाह किया, कई आंतको के ठिकानों की पहचान की गई, आतंक के ठिकानों को सटीक निशाना बनाया गया, 9 आंतकी कैंप तबाह किए, हमारी खुफिया जानकारी से पता चला है कि पाकिस्तान के पीओके और पंजाब में आतंकी ठिकाने हैं, इस ऑपरेशन के अंदर भारतीय वायुसेना ने प्रमुख भूमिका निभाई’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें