नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में एक सभा को संबोधित करते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके कार्यकाल पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के 15 साल के शासन ने बिहार को लगभग 50 साल पीछे कर दिया।
पटना में बुद्धिजीवियों की एक सभा में शाह ने कहा कि उस दौर में बिहार ने अपनी पहचान, विकास और प्रतिष्ठा सब कुछ खो दिया था। उन्होंने कहा कि अब फिर से वही जंगलराज लौटने की कोशिश कर रहा है, बस चेहरे बदले हैं, इरादे वही हैं। शाह ने तेजस्वी यादव पर बिना नाम लिए हमला करते हुए कहा कि अब नई पीढ़ी उन्हीं पुरानी नीतियों को दोहराना चाहती है।
#WATCH | Patna, Bihar: Union Home Minister Amit Shah says, “The period in which Bihar’s reputation declined… In just 15 years of ‘jungle raj’, Bihar lost its pride, wealth, and education… When he (Lalu Yadav) came out of jail in a corruption case and a procession was taken… pic.twitter.com/xEbqdNVP3m
— ANI (@ANI) October 17, 2025
उन्होंने कहा, “सिर्फ 15 साल में बिहार बीमारू राज्य बन गया। उस समय की वजह से बिहार ने अपना गौरव, संपन्नता और ज्ञान सब कुछ खो दिया। सोचिए, उस दौर में बिहार की क्या हालत रही होगी।” अमित शाह ने यह भी आरोप लगाया कि आजादी के बाद जो उद्योग बिहार में लगे थे, वे भी लालू यादव के शासन में बिहार से बाहर चले गए। उन्होंने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जब वे जेल से बाहर आए तो हाथी पर चढ़कर जुलूस निकाला गया, जो बहुत बेशर्मी भरा दृश्य था।
अमित शाह ने कहा कि पहले बिहार में 6 चरणों में चुनाव होते थे क्योंकि कानून-व्यवस्था खराब थी। लेकिन अब हालात इतने सुधर चुके हैं कि 2 चरणों में ही चुनाव हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बदलाव एनडीए की सरकार के कारण संभव हो पाया है।शाह ने यह भी कहा कि बिहार का इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है। संविधान सभा के अध्यक्ष से लेकर आज़ादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने तक, बिहार हमेशा देश के अग्रणी राज्यों में रहा है। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब यह पिछड़ा राज्य बनकर रह गया।
2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने सीटों का बंटवारा कर लिया है।बीजेपी और जेडीयू को बराबर 101-101 सीटें मिली हैं। जबकि चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। इसके अलावा, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें मिली हैं। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतदान के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...