Site icon Dainik Savera Times

Bengaluru: भाई को बनाया बंधक, फिर सुनसान जगह पर बहन के साथ किया रे/प, चीखे सुनकर …

Uttar Pradesh Crime News

नेशनल डेस्क: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां केआर पुरम रेलवे स्टेशन के पास दो लोगों ने 19 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है। युवती बिहार की रहने वाली है।

जानें पूरा मामला
बता दें कि, युवती केरल के कट्टप्पना में नौकरी कर रही थी। उसने हाल ही में नौकरी छोड़ी दी थी और एर्नाकुलम से बेंगलुरू आ रही थी। केआर पुरम रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले युवती ने अपने चचेरे भाई को फोन किया। वह लगभग 1.13 बजे स्टेशन पर पहुंची, जहां उसका भाई उससे मिला। दोनों भोजन की तलाश में महादेवपुरा की ओर गए। तभी दो अज्ञात लोग उनके पास आए। उन में से एक हमलावर ने उसके चचेरे भाई पर हमला किया और उसे पकड़ लिया।

सुनसान इलाके में ले जाकर किया रेप
दूसरे ने युवती को खींचकर एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ रेप किया। पीड़िता की चीखने की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए और मौके पर आशिफ नाम के एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि दूसरे आरोपी सईद को भी कुछ घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version