-
नेशनल डेस्क: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां केआर पुरम रेलवे स्टेशन के पास दो लोगों ने 19 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।.