Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए बनेंगे 25,000 मकान: अमन अरोड़ा

March 12, 2023

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए बनेंगे 25,000 मकान: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़: आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों का ‘अपना मकान’ का सपना साकार करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पंजाब ई.डब्ल्यू.एस. हाऊसिंग पॉलिसी के अंतर्गत चरणबद्ध तरीके से 25,000 मकानों का निर्माण किया जाएगा और पहले चरण के अंतर्गत तकरीबन 15,000 मकान बनाए जाएंगे। यह जानकारी आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने विधानस•ाा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक कुलवंत सिंह की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में दी। मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री अरोड़ा ने कहा कि जिन स्थानों पर इन मकानों का निर्माण किया जाना है, उनकी पहचान विशेष शहरी विकास अथॉरिटी (ग्माडा, ग्लाडा, पी.डी.ए., बी.डी.ए., जे.डी.ए. और ए.डी.ए.) ने कर ली है और टैंडर जारी करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें