Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal के स्कूलों में होगी 550 PGT शिक्षकों की नियुक्ति, दूर-दराज के बच्चे होंगे लाभान्वित

March 22, 2025

Himachal के स्कूलों में होगी 550 PGT शिक्षकों की नियुक्ति, दूर-दराज के बच्चे होंगे लाभान्वित

Education Minister’s big announcement : हिमाचल प्रदेश में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने घोषणा की है कि अप्रैल के पहले महीने में स्कूलों में 550 लेक्चरर नियुक्त किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अगली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार की पहली प्राथमिकता दूरदराज के स्कूलों और उन स्कूलों को दी जाएगी जहां रिक्तियां हैं ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।

हिमाचल में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि अप्रैल माह के पहले सप्ताह में स्कूलों में 550 प्रवक्ताओं की नियुक्ति कर दी जाएगी। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अगली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विधायक रीना कश्यप के प्रश्न के उत्तर में शिक्षा मंत्री ने बताया कि पीजीटी के 700 पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले पीजीटी हिंदी और फिजिक्स की नियुक्ति हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार की नियुक्ति में पहली प्राथमिकता दूरदराज के क्षेत्रों और उन स्कूलों को दी जाएगी जहां पद रिक्त हैं ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने मात्र 511 पीजीटी पद भरे थे, जबकि कांग्रेस ने पहले वर्ष में ही 700 पद भरने की स्वीकृति ले ली थी, जिसके लिए वे मुख्यमंत्री व उनके सभी मंत्रिमण्डल सहयोगियों का भी आभार व्यक्त करते हैं। इससे पहले प्रारंभिक प्रश्न का उत्तर देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि पचौर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जड़ोल टपरोली में 11 पद भरे जा चुके हैं तथा 7 पद रिक्त हैं।

उन्होंने कहा कि यहां प्रिंसिपल का पद भरा हुआ है। वर्ष 2021-22 में हिमाचल में बेरोजगारी दर 4.0 प्रतिशत रही। जो वर्ष 2022-23 में बढ़कर 4.4 प्रतिशत हो गई। वर्ष 2023-24 में यह बेरोजगारी दर बढ़कर 5.4 प्रतिशत हो गई है। वर्तमान में राज्य में 6 लाख 31 हजार 505 बेरोजगार पंजीकृत हैं। सरकार ने यह जानकारी सदन में विधायक डॉ. जनक राज, राकेश जामवाल और वत्रिलोक जामवाल के प्रश्नों के लिखित उत्तर में। राज्य सरकार ने कहा कि यह बेरोजगारी दर भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा किए गए आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पर आधारित है।

इस सर्वेक्षण में केवल राज्य स्तरीय बेरोजगारी दरें ही उपलब्ध हैं। यह सर्वेक्षण जिलावार बेरोजगारी दर का आकलन नहीं करता है। हालांकि, सरकार ने अपने जवाब में कहा कि यह जरूरी नहीं है कि सभी पंजीकृत युवा बेरोजगार हों। राष्ट्रीय रोजगार सेवा नियमों के अनुसार, 14 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी युवा रोजगार कार्यालय में पंजीकरण करा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें