Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने किया CM आवास का घेराव, पुलिस ने चौराहे पर रोका

October 13, 2023

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने किया CM आवास का घेराव, पुलिस ने चौराहे पर रोका

लखनऊः उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती में एक अंक विवाद के अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर शुक्रवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंच गए। सीएम आवास के सामने अचानक भारी संख्या में अभ्यर्थियों के जमा होने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री चौराहे पर ही रोक लिया। अभ्यर्थियों ने सीएम आवास के सामने सड़क पर लेटकर जमकर प्रदर्शन किया। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शन के दौरान एक अभ्यर्थी बेहोश हो गया। साथी अभ्यर्थी ने बताया कि उसे हार्ट की समस्या है। ऐसे में पुलिस ने अभ्यर्थी को गाड़ी से अस्पताल भेज दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें